loading...

जो आपको चाहिए यहाँ खोज करे

loading...
पकवान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पकवान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

बहुत ही लजीज चिकन चंगेजी घर पर ही बनाये -Changeji very tasty chicken made at home -

By
आप घर पर ही मुग़ल रेसेपी चिकन चंगेगी बना सकते है ये बहुत ही लजीज होती है , अपने घर पर परिवार या दोस्तों रिश्तेदारों को चिकन चंगेजी खिला पर अपना प्रभाव उन पर दल काकटे हो तो जानो तरीका क्या है --

बहुत ही लजीज चिकन चंगेजी घर पर ही बनाये -Changeji very tasty chicken made at home -
बहुत ही लजीज चिकन चंगेजी घर पर ही बनाये -Changeji very tasty chicken made at home -आवश्यक  सामग्री-



आधा किलो कटे हुए चिकन के टुकड़े
3 कटे प्याज हुए
10 से 15 काजू
30 ग्राम देसी घी
2 कप दूध
एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
3 टमाटर कद्दूकस किए हुए
आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
आधा बड़ा चम्मच गरम मसाला
आधा कप ताजा क्रीम
आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला
2 बड़े चम्मच नींबू रस
2 इंच कद्दूकस की हुई अदरक
2 हरी मिर्च,लंबाई में कटी
आधी बड़ी चम्मच कसूरी मेथी
2 उबले और कटे अंडे
20 से 25 घी में भुने मखाने
स्वादानुसार नमक
सजावट के लिए
भुने मखानों और उबाल कर काटे गए अंडों से चिकन को सजाकर परोसें.

विधि

- कड़ाही में चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह फ्राई कर लें और इनको एक प्लेट में निकाल कर रख दें.
- एक अलग पैन में घी गर्म करें और इसमें प्याज को अच्छे से भून लें.
- एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, कद्दूकस किए टमाटर, दूध, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. करीब 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
- अब भुने प्याज और काजू को एक मिक्सर जार में डालें और थोड़े पानी के साथ पीस कर मोटा पेस्ट बना लें.
- उसके बाद काजू और प्याज के पेस्ट को चाट मसाला और नमक के साथ पकते हुए दूध मिश्रण में मिलाकर 6 से 8 मिनट तक और पकाएं.
- इस ग्रेवी में क्रीम, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उसमें भुने चिकन के टुकड़े डालें. 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- चिकन चंगेजी पककर तैयार है. इसे रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
loading...
loading...