loading...
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी चर्चा में हैं। इसी सप्ताह उन्होंने 30 मिनट तक क्रिकेट फैन्स के रोचक सवालों के जवाब फेसबुक पर लाइव दिया। आफरीदी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनके रहते विपक्षी कप्तान चैन की सांस नहीं लेता। बॉलर्स वह हर जुगत करता है, जिससे वे जल्दी आउट हो जाएं। टेस्ट और वनडे से रिटायर हो चुके आफरीदी फिलहाल टी-20 खेल रहे हैं। आपको शाहिद आफरीदी के बारे में उन रोचक बातों की जानकारी दे रहा है, जिन्हें हर क्रिकेट फैन्स जानना चाहेगा।
पहले मैच में फ्लॉप
दिग्गज स्पिनर मुश्ताक अहमद के चोटिल होने पर 16 साल के शाहिद आफरीदी को पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया। 2 अक्टूबर, 1996 को केन्या के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू तो किया, लेकिन बैटिंग का मौका नहीं मिला। यही नहीं, बॉलिंग में 10 ओवर्स फेंकने के बाद 32 रन खर्च किए, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। किसी को क्या पता था पहले मैच के फ्लॉप स्टार शाहिद का 'ट्रेलर और पूरी फिल्म' एक ही साथ अगले मैच में देखने को मिलेगी।
वर्ल्ड रिकॉर्ड से 'बैटिंग डेब्यू'
दूसरे मैच यानी 4 अक्टूबर, 1996 को श्रीलंका के खिलाफ कप्तान सईद अनवर को न जाने क्या सूझा कि उन्होंने शाहिद को थर्ड डाउन भेज दिया। फिर क्या था 16 साल के आफरीदी ने पिच पर पहुंचते ही बैट को गदा की तरह भाजा। देखते ही देखते आफरीदी ने 11 छक्के और 4 चौके की मदद से सिर्फ 37 बॉल्स में ही सेन्चुरी लगा दी। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वे 'बैटिंग डेब्यू' (वनडे में पहली बार बैटिंग करने उतरे) में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे। हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन (36 बॉल) और अब एबी डिविलियर्स (31 बॉल) के नाम है।