loading...
बच्चो की बेड bed पर पेशाब करना एक आम समस्या है , बच्चे कुछ बड़े होने पे बिस्तर पर पेशाब करने लग जाते है ,जिससे उनकी माता को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है ,खासकर जब तब हम बाहर रिश्तेदार के शादी पार्टी में जाते है और रात को रुकना पड़ता है ,इस को रोका जा सकता है मामूली घरेलू उपाय कर के ,जाने वो घरेलू उपाय कोण से है
सोते समय शुशु करने के कारण -Causes of Child Bed Wetting -
पेट में कीड़े - Stomach Worms
स्नायु विकृति -Muscle Strain
पेशाब की नली में रोग - Disease in Urine Tube
ठन्डे पदार्थों का अधिक सेवन - Consumption of Cold Products
हार्मोन में गड़बड़ी - Imbalance of Harmon
ब्लैडर का कमजोर होना - Weak Bladder
डर / तनाव - Fear or Tension
नींद में भी शुशु करने के सपने देखना - Dreams of Toilet
अधिक पानी पीकर सोने के कारण -Drinking of Water Before Going to Bed
बच्चे को बेड पर पेशाब करने से रोकने के लिए ये आदत अपनानी चाहिए -
1-बच्चे को सुलाने से पहले उन्हें शुशकार पेशाब करा दें. 2--सोने से पहले बच्चे को अधिक पानी ना पिलायें.
3--अगर आप रात को बीच में उठते हो तो बच्चे को भी धीरे से उठायें और उसे पेशाब करा दें.
4-बच्चे को सुलाने से लगभग 1 घंटा पहले खाना खिलाएं.
5-अगर बच्चा बिस्तर गिला कर देता है तो उसे डांटकर और अधिक ना डरायें.
6-जिस कमरे में आपका बच्चा सोता है आप उस कमरे में हल्की रोशनी वाला बल्ब जरुर जलायें.
अपनायें ये घरेलू आयुर्वेदिक चिकित्सा -Use These Home and Aayurvedic Remedies -
तिल के लडडू और दूध -Til ke Laddoo and Milk -
बच्चे की बिस्तर गिला करने की आदत को रोकने के लिए आप तिल व गुड के लड्डुओं को बना लें. इन लड्डुओं को रोजाना सुबह बच्चे को दूध के साथ दें. ध्यान रहें कि दूध में आप चीनी की जगह शहद मिलाएं और बच्चे को कहें कि वो लडडू को चबा चबा कर खाएं. 40 दिन तक आप इस उपाय को नियमित रूप से अपनाएँ, नतीजा आपके सामने होगा.
मुनक्का -Raisins -
आप 2 मुनक्का / सुखी किशमिश लें और उसके बीज को निकाल लें. अब आप इसमें 2 काली मिर्च डालकर पीस लें और रात को बाचे को सोने से पहले खिला दें. बच्चे को तुरंत आराम मिलेगा.
अजवायन -Parsley -
अजवायन का आयुर्वेद में एक अहम स्थान है क्योकि ये हर घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल की जा सकती है. बच्चे की बेड में पेशाब करने की आदत को छुडवाने के लिए आप अजवायन के 1 ग्राम चूर्ण को लें और उसे बच्चे को सोने से पहले नियमित रूप से दें. आप चाहे तो बच्चे को पानी और अजवायन का काढ़ा बनाकर भी पिला सकते हो.
जायफल -Nutmeg -
5 ग्राम की जायफल को पानी में घीस लें और 1 कप गुनगुने दूध में मिला लें. इस दूध को बच्चे को सुबह शाम रोजाना पिने के लिए दें. जल्द ही उसे इस रोग से आराम मिल जायेगा.
अखरोट और किशमिश- Walnut and Raisins -
अगर बच्चा रोजाना 2 अखरोट या फिर 20 किशमिश खाता है तो इससे भी बच्चा रात में बिस्तर गिला करना बंद कर देता है.
गुलर, अर्जुन और पीपल की छाल -Sycamore, Arjun and Pipal -
: आप गुलर, अर्जुन और पीपल की 50 – 50 ग्राम छाल लें और उसमें इतनी ही मात्रा में सौंठ और राई मिला लें. इसके बाद आप इसमें 100 ग्राम काले तिल और मिला लें और उन्हें अच्छी तरह पीस लें. प्राप्त चूर्ण में आप 50 ग्राम शिलाजीत मिलाएं और इसकी गोलियाँ बना लें. इन गोलियों को आप बच्चे को दवाई के रूप में रोजाना खिलाएं. इससे ना सिर्फ बच्चे को बिस्तर में पेशाब करने की आदत से छुटकारा मिलता है बल्कि बच्चे का शरीर और दिमाग दोनों ही हष्ट पुष्ट और स्वस्थ हो जाते है.
