loading...
आज कल युवा बेरोजगारी से परेशान है क्यों की नोकरी नही मिलती और मिलती है तो बहुत कम्पीटीशन है इसलिए वो सोचते है कौन सा व्यापार करे कौन सा बिजनेस करे की कम पूंजी का व्यापार शुरू कर सके नया व्यापार करने के लिए व्यापार के प्रकार कितने है जान ले और फिर नया बिजनेस आइडिया की खोज करे और
बिजनेस लोन कहा से और केसे मिलेगा इसका पता कर लेना चाहिए ,उसके बाद बिजनेस करने का तरीका केसा होना चाहिए जिस से बिजनेस मे सफलता मिल जाये ,खुद का बिजनेस करने के लिए कम पैसे मे बिजनेस अच्छा रहता है इसलिए आप को कुछ बहुत ही लाभदायक रोजगार और व्यापार हम बता रहे है जिस से अच्छी आमदनी हो जाती है -
मुर्गी पालन-
मुर्गी पालन के लिए ज्यादा पढने की जरूरत नही इसको सिखाने के लिए सरकार विभिन्न केन्द्रों वेवस्ता है 100000 एक लाख तक कमा सकते है ,ये ब्यवसाय क्या है मांस और अंडे की उपलब्धता के लिए मुर्गी और बतख को पालने के व्यवसाय को मुर्गीपालन कहा जाता है। खाद्यान्नों की बढ़ती मांग ने इस व्यवसाय को चार चांद लगाए हैं।पोल्ट्री सिर्फ चिकन और अंडों का व्यवसाय नहीं है। अब यह व्यवसाय इतना एडवांस हो गया है कि युवक और युवतियां इस में अपना कैरियर ब्रायलर, प्रोसेसिंग प्लांट मैनेजर, अनुसंधान, शिक्षा, बिजनेस, कंसल्टेंट, प्रबंधक, विज्ञापक, उत्पाद प्रौद्योगिकीविद, फीडिंग प्रौद्योगिकीविद, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर, हैचरी मैनेजर, पोल्ट्री वैटरिनेरियन, एग्रीकल्चरल इंजीनियर और जेनेटीसिस्ट के रूप में बना सकते हैं।
मधुमक्खी पालन-
मधु, परागकण आदि की प्राप्ति के लिये मधुमक्खियाँ पाली जातीं हैं। यह एक क्रिषि आधारित उद्योग है। मधुमक्खियां फूलों के रस को शहद में बदल देती हैं और उन्हें अपने छत्तों में जमा करती हैं। जंगलों से मधु एकत्र करने की परंपरा लंबे समय से लुप्त हो रही है। बाजार में शहद और इसके उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण मधुमक्खी पालन अब एक लाभदायक और आकर्षक उद्यम के रूप में स्थापित हो चला है। मधुमक्खी पालन के उत्पाद के रूप में शहद और मोम आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
मिनरल वाटर सप्लायर-
ये बिजनेस 10 हजार रुपए से शुरू हो सकता है। खासकर गर्मियों में इसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।
कोल्ड ड्रिंक और स्नेक्स सेल बिजनेस मॉडर्न लाइफ के साथ यह बिजनेस बेहद मांग में है। 8 से 10 हजार रुपए में ये काम शुरू किया जा सकता है।
ईवेंट मैनेजमेंट-
बिजनेस आजकल ज्यादातर काम ईवेंट मैनेजमेंट के जरिए हो ही रहे हैं। शादी, पार्टी, सरकारी और प्राइवेट सभी कामों के लिए इसकी जरूरत है।
मोबाइल हैंडसेट शॉप-
ऑनलाइन बाजार के बावजूद मोबाइल की दुकान भी बेहतर बिजनेस है।
टाइल्स और मार्बल शॉप-
यह बिजनेस तीन से चार लाख में आसानी से शुरू हो सकता है।
पिक-अप वैन सर्विस-
3 से 4 लाख रुपए में पिक-अप वैन सर्विस बेहतर बिजनेस है।
