loading...
प्यार का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें नोंक-झोंक, प्यार-तकरार चलती रहती है। कई बार देखा जाता है कि रिश्ता पुराना होने के साथ उसमें गर्माहट कम हो जाती है। हालांकि इसका आशय यह नहीं कि प्यार कम हो जाता है बल्कि अपने पार्टनर के प्रति उत्सुक्ता कम हो जाती है। एक दूसरे के प्रति आलसी व्यवहार करने लगते हैं। ऐसा नहीं कि यह सिर्फ पति पत्नी के बीच देखा जाता है कि बल्कि शादी से पहले भी कई जोड़े हैं जो यह भांपने लगते हैं कि उनके रिश्ते में अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा। परंतु कुछ ट्रिक्स हैं जिससे आप अपने रिश्ते में हमेशा प्यार बनाए रख सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही कुछ ट्रिक्स बताए हैं।
अडल्ट टाइम बिताये -
कभी-कभी काम की व्यस्ता या घर में मेहमानो को आ जानें की वजह से आप अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाते। उन दिनों में आपने गौर किया होगा कि भले ही वह मेहमानों के साथ घुल मिल रही है लेकिन व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो गया है। इसलिए आप कोशिश करें कि किसी भी तरह थोड़ समय उनके लिए निकाल लें। चाहें यह समय चोरी-छीपे ही क्यों न हो। वह मना भी करें तो आपके थोड़े टच या एक-दो किस से ही आपकी पार्टनर के चेहरे पर खुशी आ जाएगी और आप महसूस करेंगे कि उनका व्यवहार भी बदल गया है। यदि किसी कारणवश पार्टनर नहीं है और आप कमरे में अकेले हैं तो फोन कर कुछ प्यार भारी बातें कर लें। इससे आपके रिश्ते में हमेशा गर्माहट बनी रहेगी और आपकी पार्टनर भी खुश रहेंगी।
प्यार की लिस्ट-
प्यार की लिस्ट-
आप एक अच्छा पार्टनर बनना चाहते हैं तो आपकी कोशिश यह भी होनी चाहिए कि अपने साथी कि सभी अच्छी बुरी आदतों को जानें। इतना ही नहीं पार्टनर की पसंद और ना पसंद की पूरी लिस्ट आपके पास होनी चाहिए। जैसे उन्हें किस तरह के फूल पसंद हैं, कहां घुमना पसंद हैए कौन सी टीसी सीरीयल पसंद है। आप थोड़ी सी कोशिश करें तो इन चीजों को याद रखना कोई भारी काम नहीं है। आप अपने फोन में ही पसंद और ना पसंद को नोट कर सकते हैं। ये सारी चीजें जानने से उन्हें सरप्राइज और गिफ्ट देने में मदद मिलेगी। जाहिर है जब पसंद का कोई चीज मिलेगा तो आपका पार्टनर जरूर खुश होगा।
लव एट डोर-
लव एट डोर-
अपने पार्टनर को खुश करने के लिए जरूरी नहीं कि आप काफी खर्च करें और महेंगे गिफ्ट लाएं बल्कि अपनी छोटी-छोटी आदतों से ही उन्हें खुश कर सकते हैं। ऐसा ही एक आदत है लव एट डोर का। आप आॅफिस से आ रहे हैं या आफिस के लिए जा रहे हैं मिलते ही दरवाजे पर पार्टनर को आई लव यू बोलें। इससे आप देख सकते हैं कि उन्हें कितनी खुशी मिलती है। इतना ही नहीं आपकी एक छोटी सी किस तो समझें रिश्ते में अमृत घोलने का कार्य करेगा। इसलिए अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए लव एट ट्रिक को हमेशा उपयोग करें। आई लव यू, किस और हग ये सारी चीजें जरूरी हैं।
थोड़ी बदमाशी भी है जायज-
थोड़ी बदमाशी भी है जायज-
इससे आप थोड़ा अनदाजा लगा सकते हैं कि क्या कहाना चा रहा हूं। रिश्ते को खुशनुमा बनाए रखने के लिए जरूरी है अपने पार्टनर के साथ थोड़ी बदमाशियां जारी रखें। यह बदमाशी भी रोमांस का भाग है। जैसे- हो सके तो कभी-कभी बाथरूम में एक साथ शावर लें। बेड पर स्ट्रीप डोर जैसी थोड़ी शरारत भी रिश्ते में नयापन लाएगी। यदि घर में आपके फोटो एल्बम है तो अपने पार्टनर की पुरानी तस्वीरों को देख कर उस पर ठहाके मार कर हंसना भी बहुत अच्छा है। हालांकि इस दौरान याद रहे कि दोनों साथ बैठकर उन फोटो का मजा लें। यदि शादी शुदा हैं तो शादी की वीडियो और एल्बम साथ में बैठकर देखते हैं तो आपको मजा आएगा और विश्वास किजिए इससे आपकी पार्टनर बेहद खुश होगी।
थोड़ी चुटकी-
थोड़ी चुटकी-
आप बाहर जाते हैं और अपने कामों में खो जाते हैं। उस वक्त आपको याद नहीं रहता कि पत्नी कहां है या गर्लफ्रेंड क्या कर रही होगी। मैं आपको काम छोड़ कर उन्हें बारे में सोचने नहीं कह रहा लेकिन इस दौरान कुछ छोटी.छोटी बाते हैं तो आपके खो रहे रोमांस में नई जान फूंक सकती है। जैसे- आपके पास कुछ अच्छा व्हाट्सएप आया तो अपने पार्टनर के फोन पर फॉवर्ड कर दें। दिन भी में यदि बात नहीं कि तो प्यारा सा एक मैसेज भेज दें या पिक्चर ग्रिटिंग भेज दें। इससे प्यार बना रहेगा और आपकी पार्टनर खुश रहेगी।
फ्लर्ट करते रहें-
फ्लर्ट करते रहें-
रिश्ता जैसे-जैसे पुराना होता है लोग फ्लट करना बंद कर देते हैं और यही गतली है। आपकी पत्नी हो या प्रेमीका उनसे थोड़ा फ्लट करते रहें। लड़कियां इससे बेहद खुश होती हैं। इससे उनको लगता है कि रिश्ता पुराना होने के बाद भी आप उन पर ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए कभी-कभी आप रोमेंटिक फीलिंग्स के साथ उन्हें टच करें। जब भी दिल करे आंखों ही आंखों में इशारे करें। हौले से उनके कानों में कोई रोमानी सी बात कह दें। इसका अहसास आप खुद भी कर सकते हैं। जब भी आप यह काम करेंगे तब आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और उनका व्यवहार पहले से काफी बदल जाएगा। ऐसा करने से रिश्ते में तज़गी और प्यार बना रहेगा।
करें थोड़ी नोक झोंक-
करें थोड़ी नोक झोंक-
बचपन में आपने दोस्तों के साथ कागज और तकिए के साथ कई बार नोक-झोंक किया होगा। यह तरीका आपके साथी को खुश रखने के लिए भी जरूरी है। आप समय के साथ ज्यादा गंभीर रहने की कोशिश करते हैं यही गलत है। आपकी पत्नी या प्रेमीका आपमें सच्चा दोस्त और हम सफर ढूंढ़ती हैं ऐसे में चाहती हैं कि आपके साथ वह खुल कर जिएं। ऐसे में उन्हें थोड़े परेशान करना और और थोड़ी नोक झोंक उन्हें काफी पसंद आती है। यहां आप कागज फेंक और तकिए से मार कर खेल नहीं सकते लेकिन किसी बात पर थोड़ी अलग राय देकर खींचाई कर सकते हैं। जैसे- आज इस ड्रेस की जगह दूसरी पहनती तो ज्यादा अच्छा लगता। कहीं डिनर करने जा रहे हैं तो यहां नहीं वहां चलते हैं। इस तरह की थोड़ी नोक झोंक से आप अपने पार्टनर का खुश रख सकते हैं।
काम को करें शेयर-
काम को करें शेयर-
रिश्तों में निराशा होने का एक कारण यह भी होता है कि पति.पत्नी या प्रेमी-प्रेयसी अपने काम में इस कदर उलझ जाते हैं कि एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि यदि थोड़ी कोशिश करें तो इन्हीं कामों की वजह से आप अपने रिश्तों को और मधुर बना सकते हैं। मैं आपको यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि आप जो रोज मर्रा के काम करते में उनमें कभी-कभी अपने पार्टनर का साथ पा लें। आप कोई फाइल ही लगा रहे हैं तो अपने साथी से थोड़ा मदद ले लें। इतना ही नहीं जिस काम को वो रोज करती हैं उनमें से किस काम को सप्ताह में एक दिन आप कर दें और बोलें कि कोई बात नहीं फिर अगली बार तुम कर लेना। इन कामों का असर आपको कुछ ही समय में नजर आने लगेगा। इन छोटो-छोटे कामों से आपके रिश्ते में नई जान आ जाएगी।
थोड़ी अदब-
थोड़ी अदब-
आपके दोस्तों और परिवार यदि आपके लिए कुछ करें तो आप धन्यवाद कहते नहीं थकते। इस व्यवहार को अपने पार्टनर के साथ भी रखें। बहुत ज्यादा ध्नयवाद नहीं भी कर सकते तो एक बार थैंक्यू बोलकर चेहरे पर मुस्कान तो ला ही सकते हैं। अपनी रोजाना कि जिंदगी में यदि इन बातों को ढाल लें तो अपने रिश्ते को लंबा निभा सकते हैं और इसमें प्यार भी बना रहेगा। आपको दिन में एक से दो बार अपने पार्टनर को किसी भी काम के लिए ध्न्यवाद करना है। आपका ध्नयवाद उनमें एक नई जान फूंकेगा और वे आपके लिए बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगी। वहीं यदि किसी काम को कराना है तो थोड़ी आग्रह और प्लीज के साथ बोलते हैं तो समझें कि आपके काम को फिर कोई नहीं रोक सकता। आपकी ये छोटी-छोटी आदतें ही प्यार को परवान चढ़ाएंगी।
बहस को छोड़ दें-
बहस को छोड़ दें-
अक्सर हम पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस करते नजर आते हैं। जब कभी तो यह ठीक है लेकिन यदि बार-बार होने लगे तो समस्या है। कई बार इगो पर बात लेकर बहस को तूल देते हैं जबकि यह समझना चाहिए कि वो आपकी पार्टनर हैं और आपसे बेहद मोहब्बत करती हैं। ऐसे में जब लगे कि बात लंबी बढ़ रही है तो उसे अपने पार्टनर पर डाल दें कि जो आप समझें वो अच्छा है और शांत हो जाएं। इतना ही नहीं माहौल को हल्का करने के लिए समय के हिसाब से कोई जो या शायरी कर दें तो और ही बेहतर है। हां हो सके तो अपनी बात को प्यार से समझाएं इससे आपकी पार्टनर न सिर्फ आपकी बात मानेगी बल्कि खुश भी रहेंगी।
ये भी देखे -
