loading...
बाल काटने की घटना का पूरा रहस्य जानिए Find the complete secret of hair cutting incident
बालोतरा। बाड़मेर का भाटा गांव। रात को अपने परिवार के साथ सोई गला देवी सुबह उठी तो चोटी कटी हुई थी। इसी तरह बालोतरा के शास्त्री कॉलोनी में सोई किशोरी जब सुबह उठी तो उसके बाल कटे हुए थे। और घर के बाहर कुछ बाल पड़े थे। जिले में ये सिर्फ दो घटनाएं नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में बाड़मेर के कई गांवों से ऐसी दर्जनों खबरें सामने चुकी हैं।
बालोतरा शहर में भी पिछले एक हफ्ते में ऐसे 3 मामले सामने चुके हैं। बाल-नाखून काटने, शरीर पर त्रिशूल बनाने, काजल-बिंदिया लगाने के बाद बेहोश होने की अफवाहों से गांव तो गांव अब शहरी भी आतंकित हो रहे हैं। इन घटनाओं का औपचारिक कोई गवाह नहीं है। पुलिस के पास मामले पहुंच रहे हैं, लेकिन पहेली अभी तक सुलझी नहीं है। लोग इतने डरे हुए हैं कि गांवों में रात को पहरेदारी शुरू हो गई है। संदिग्ध को पकड़ने के चक्कर में कई जगह निर्दोष लोग भी ग्रामीणों से पिट चुके हैं।
ऐसे ही एक-दूसरे मामले में एक महिला को डॉक्टर ने जांच के बाद मानसिक रोगी बताया। आपको बता दे की यह पूरी कहानी करीब 15-20 दिन पहले बीकानेर और नागौर से शुरू हुई। रात को बाल काटने की अफवाहों का ऐसा दौर शुरू हुआ कि लोगों में घबराहट फैल गई। 18 जून को जोधपुर के चिमाणा में ऐसी ही घटना सामने आई। एक किशोर के बाल काट लिए गए। पेट पर त्रिशूल बना दिया गया।
बहरहाल, परिजन ने केस तो दर्ज कराया ही साथ ही तंत्र-मंत्र भी करवा लिया। इसके बाद तोबाड़मेर,बालोतरा,महाबार,भीमरलाई,बुड़ीवाड़ा,पादरू, बायतु जैसे गांवों से मामलों की कतार लग गईं। अब ताे जिलेभर में ऐसी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। अफवाहों की आड़ में लोग लुट भी रहे हैं।
किसी भी घर में ऐसी घटना होने पर घबराए परिजन तांत्रिक को बुलाते हैं। भोपा भी तंत्र-मंत्र के नाम पर रुपए तक वसूल रहे हैं।
तांत्रिको और भोपे का यह टोना-टोटका भी गांव वालों के लिए रोज़ का तमाशा बना हुआ है।
राजकीय नाहटा अस्पताल के पीएमओ डॉ बलराज सिंह पंवार का कहना है की ऐसी घटनाओ से महिलाए टोने टोटके का सहारा ले रही है जिससे बेहोशी की हालत पैदा हो रही हे। बाल काटने जैसा मामला कोई सामने नहीं आया है। कुछ लोग खुद ही भोपो के चक्कर में अपने ऊपर आने वाली कथित विपदा के डर से खुद ही अपने बाल काट रहे है। उन्होंने कहा की लोग डरे नहीं तेज गर्मी में डर व घबराहट के कारण बेहोशी है महिलाओ में तो वे सीधे अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाए।
राजकीय नाहटा अस्पताल के पीएमओ डॉ बलराज सिंह पंवार का कहना है की ऐसी घटनाओ से महिलाए टोने टोटके का सहारा ले रही है जिससे बेहोशी की हालत पैदा हो रही हे। बाल काटने जैसा मामला कोई सामने नहीं आया है। कुछ लोग खुद ही भोपो के चक्कर में अपने ऊपर आने वाली कथित विपदा के डर से खुद ही अपने बाल काट रहे है। उन्होंने कहा की लोग डरे नहीं तेज गर्मी में डर व घबराहट के कारण बेहोशी है महिलाओ में तो वे सीधे अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाए।
अभी तक क्षेत्र में जितने भी मामले सामने आये है उनमे जांच के दौरान बाल काटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोई शरारती तत्व ऐसी अफवाहे फैला रहे है। जिससे घबराहट में महिलाए बेहोश हो रही है। उसके बाद महिलाए भोपो का सहारा ले लेती है उन्होंने कहा की किसी को डरने की कोई जरुरत नहीं है बाल काटने जैसी घटनाए मात्र कोरी अफवाह है। बाड़मेर के गांवों में शरारती तत्व सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं अफवाहें
यह तरीका अपना रहे है परिजन
टोने टोटके का सहारा न ले महिलाए, गर्मी में घबराहट की वजह से हो रही है बेहोशी
अभी तक के मामलो में ऐसा कुछ नहीं निकला
ये भी देखे -
- तुलसी कौन थी,तुलसी का पेड़ पूजनीय क्यों है जानिए रहस्य Who was the Basil, why the basil tree is sacred
- लड़की को पानी पिलाकर वश में करने का तरीका वशीकरण Captivate way to subdue the girl drinking the water
- लड़कियों को जींस पहनने में क्यों मजा आता है Why do girls enjoy wearing jeans?
- भाभी और आंटी को कैसे पटाये आसानी से -How to get in-law and aunt easily -

